Trump latest news: ट्रंप ने रूस की सेना को बताया ‘कागज़ी शेर’

यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप का यू-टर्न, कहा - यूरोप के समर्थन से जीत संभव

Trump latest news: ऐसा लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश नीति के एक अहम मुद्दे पर अचानक यू-टर्न ले लिया है। ट्रंप ने पहली बार कहा है कि यूक्रेन रूस के विरुद्ध युद्ध जीत सकता है। तीन साल से भी ज़्यादा समय से चल रहे युद्ध के बारे में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि रूसी सेना एक कागज़ी शेर की तरह है। ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तंज कसते हुए कहा कि एक शक्तिशाली सेना को युद्ध जीतने में एक हफ़्ता भी नहीं लगना चाहिए था।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन रूस के विरुद्ध युद्ध जीत सकता है। यूरोप के समर्थन से यूक्रेन यह कर सकता है। ट्रंप ने पहले कहा था कि यूक्रेन जीत नहीं पाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर बयान दिया कि यूक्रेन युद्ध जीत सकता है।

रूस की सेना एक कागज़ी घोड़े की तरह है (Donald Trump Updates)

डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को फटकार लगाते हुए कहा, “पिछले साढ़े तीन सालों से रूस बिना किसी उद्देश्य के एक ऐसा युद्ध लड़ रहा है जिसे जीतने में एक सच्ची शक्तिशाली सेना को एक हफ़्ते से भी कम समय लगना चाहिए था।”

ये भी पढ़ें-hanuman statue usa: अब अमेरिका को हनुमान मूर्ति पर भी आपत्ति, कही बुरी बात

रूस का ट्रंप पर पलटवार (Russia On Trump news)

राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया दी। पेसकोव ने कहा, “रूसी सेना ने यूक्रेन में बढ़त बना ली है और अर्थव्यवस्था भी स्थिर है। जहाँ तक हमारी सेना का सवाल है, हमारे राष्ट्रपति ने बार-बार कहा है कि हम नुकसान कम से कम करेंगे और सावधानी से आगे बढ़ेंगे। इस तरह हमारी आक्रामकता को कम आंकना एक बड़ी भूल होगी।”

रूस ने ट्रंप पर पलटवार करते हुए कहा, “हम बहुत सोच-समझकर सैन्य अभियान चला रहे हैं। हम भालू हैं, बाघ नहीं, और कागजी शेर होने का तो सवाल ही नहीं उठता।”

Related Articles

Back to top button