PM किसान योजना 21वीं किश्त कब आएगी जानिए
Pm kisan yojana 21st installment status: जानें पीएम किसान योजना की 21वीं किश्त का स्टेटस और कब आपके खाते में ₹2000 ट्रांसफर होंगे।

Pm kisan yojana 21st installment status: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों अन्नदाताओं की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाने के मकसद से मोदी सरकार की ओर से चलाई जा रही है। इस स्कीम के तहत किसानों को प्रति वर्ष छः हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है। जो तीन किस्तों में यानी हर बार दो हजार के हिसाब से उनके बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं।
2019 में हुई थी योजना की शुरुआत
इस योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी और इसका मकसद किसानों को खेती और जीवन के खर्चों में सहायता करना है। इस बार किसान बेसब्री से 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पहले माना जा रहा था कि यह दिवाली से पहले आ जाएगी मगर अब तक किसानों के खातों में ₹2000 नहीं पहुंचे हैं। अब सवाल है कि यह किस्त खाते में कब आएगी?
कब तक आएगी 21वीं किश्त (Pm kisan yojana 21st installment date)
तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस किस्त के पैसे नवंबर के पहले हफ्ते तक आ सकते हैं। बशर्ते किसान अपना ईकेवाईसी पूरा कर चुके हो और बैंक अकाउंट आधार से लिंक हो। बिहार में चुनावी मौसम के चलते भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अगली किश्त नवंबर में ही जारी की जाएगी। अगर आपने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराई तो इसे तुरंत करा लें क्योंकि इसके बिना आप 21वीं किश्त के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे।
PM Kisan Yojana 21th Installment: 3 राज्यों के किसानों के खातों में पैसा आया, जानें अन्य राज्यों में क
ईकेवाईसी करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं या योजना की सरकारी वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। साथ ही भू सत्यापन यानी खेती योग्य जमीन का सत्यापन भी जरूरी है क्योंकि केवल जमीन का वेरिफिकेशन होने पर ही किसान योजना का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपने अपना आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो तुरंत यह काम कर लें। अन्यथा आपकी किस्त अटक सकती है।


