रंजिश में चालक को किया लहूलुहान, केस दर्ज

रात में बंगलुरु से आया था चालक

स्टार एक्सप्रेस / संवाददाता

बहराइच। जिले के बेहडा गांव निवासी एक युवक ट्रक चालक है। वह बंगलुरु से रात में आया था। शनिवार सुबह उसे दबंगों ने रंजिश में पीटकर लहुलुहान कर दिया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बेहडा निवासी रमेश पांडेय (39) पुत्र गोवर्धन पांडेय ट्रक चालक है। वह बंगलुरु से देश के हिस्सों में ट्रक लेकर जाता है। शुक्रवार रात 12 बजे वह अपने घर पहुंचा। इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को हुई तो दबंग किस्म के लोग मौके पर आ धमके। गांव निवासी सुधाकर, रज्जन, बरसाती व अन्य ने रमेश पांडेय की पिटाई कर लहुलुहान कर दिया।

Also Read-

Bahraich : गायत्री विद्यापीठ में संविधान दिवस पर भव्य आयोजन किया

चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर भी फट गया। गांव के अन्य लोगों ने बीच बराव कराया। पुलिस को सूचना दी गई। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button