प्रयागराज के होटल में लटका मिला डिप्टी CMO का शव, जांच में जुटी पुलिस

यूपी के प्रयागराज के एक होटल में डिप्टी CMO डॉ सुनील कुमार सिंह का शव मिला है, उनका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला, पुलिस जांच में जुट गई है बताया जा रहा है कि सुनील कुमार बनारस के रहने वाले थे 

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

 प्रयागराज : यूपी में डिप्टी सीएमओ डॉ सुनील कुमार सिंह संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। यूपी के प्रयागराज के एक होटल में डिप्टी CMO डॉ सुनील कुमार सिंह का शव मिला है। सुनील कुमार का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला उनका शव एक होटल से पुलिस ने बरामद कर लिया है। सुनील कुमार बनारस के रहने वाले बताए जा रहे है।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में अस्पताल में उनको भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार बनारस के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके का ये मामला है। यहां होटल विट्ठल के कमरा नंबर-106 में उनका शव मिला है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या

मृतक डॉक्टर सुनील कुमार सिंह संचारी रोग के नोडल अधिकारी नियुक्त थे। सुनील कुमार का शव मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button