ग्राहक दो युवतियों पर मोबाइल फोन चोरी का आरोप

दोनों युवतियों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में हुईं कैद

जसवंतनगर,इटावा। नगर की सब्जी मंडी स्थित एक किराना दुकान पर खरीदारी के बहाने पहुंचीं दो युवतियों पर दुकानदार का मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगा है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवतियों की गतिविधियां कैद हो गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया गया कि दोनों युवतियां सामान खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचीं। इसी दौरान कथित तौर पर दुकानदार का मोबाइल फोन गायब हो गया। मोबाइल न मिलने पर दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दोनों युवतियों की गतिविधियां सामने आईं। दुकानदार ने मामले की ऑनलाइन शिकायत पुलिस से की है। अब पुलिस जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button