भरथना में होली से पहले चोरों का कहर

50 बर्ष पुरानी दुकान का ताला तोड़ उड़ा ले गए नगदी

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा क्षेत्र में होली से ठीक एक दिन पहले मोहल्ला मोतीगंज रेलवे फाटक के पास चोरों ने एक 50 वर्ष पुरानी दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर बाजार में दहशत फैला दी है। करीब 50 वर्ष पुरानी प्रताप चंद्र पोरवाल की प्रोविजनल स्टोर दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान में रखी नगदी पर हाथ साफ कर सुबह होने से पहले चम्पत हो गए। हालांकि चोरी की सनसनीखेज उक्त घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

बताया गया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे अखबार बांटने पहुंचे समाचार पत्र विक्रेता ने दुकान के टूटे ताले देखे और इसकी सूचना दुकानदार परिवार को दी। जानकारी मिलते ही प्रकाश चंद्र पोरवाल का 25 वर्ष पुत्र देव पोरवाल मौके पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। नोटो से भरी गोलक से नगदी गायब थी और सामान बिखरा पड़ा था।

हैरानी की बात यह है कि चोरी की यह वारदात बाजार के भीड़-भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर हुई। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक कैद हुए हैं, जो देर रात दुकान के आसपास मंडराते दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि त्योहार के समय रात्रि गश्त बढ़ाई जानी चाहिए,लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

गौरतलब है कि करीब सात माह पूर्व अगस्त में भी बगल की किराने की दुकान में चोरी हुई थी,जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में रोष व्याप्त है और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी है। होली जैसे बड़े त्योहार से पहले हुई इस वारदात ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

Related Articles

Back to top button