सीएम योगी ने नव चयनित शोधार्थियों को बांटे टैबलेट

मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम में सीएम योगी ने नवचयनित शोधार्थियों को टैबलेट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी प्रशानिक टीम ने अच्छा काम किया हैं।

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम में सीएम योगी ने नवचयनित शोधार्थियों को टैबलेट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी प्रशानिक टीम ने अच्छा काम किया हैं। आगे भी टीम वर्क के साथ काम करना है। शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए हमने कार्यक्रम चलाए। हमने अच्छा काम किया हैं। पूरे देश में जिन 10 जनपदों ने सबसे अच्छा काम किया उनमें से पांच उत्तर प्रदेश के हैं। और टॉप 20 में उत्तर प्रदेश के 8 जनपद हैं।

नियमित मोनेटरिंग और शासन के द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयास से यह हो पाया हैं। जबकि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश अनुसार किसी भी तरह का कोई अन्य खर्चा नहीं किया गया हैं। ये जो परिणाम आये हैं। ये सिर्फ उचित समीक्षा के हैं। और टीम वर्क से निकल कर आये हैं।

CM Yogi ने कहा कि पीएम मोदी के संरक्षण में ओडीओपी योजना के विस्तार पर कार्य जारी हैं। प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा का लाभ लेना होगा। युवा ऊर्जा से प्रदेश विकसित बनेगा। जनपद स्टार पर इस योजना को प्रारम्भ किया गया हैं। कुक दिनों मने इसके विस्तार पर भी विचार करेंगे। साथ उन्होंने कहा की जो फेलोशिप मंडलों में शोधार्थी के रूप में जा रहे हैं। उन्हें ODOP के लिए कुछ कार्य करने होंगे।

उन्होंने कहा कई बार हम अपने कार्य का डॉक्यूमेंटेशन नहीं कर पाते और डाटा कलेक्ट नहीं कर पते और इसके कारन हम अपने काम की सही से समीक्षा भी नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री सूमो का गठन किया हैं। जिसके बाद उसकी समीक्षा के लिए हमने 75 जिलों में से कुछ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व कुछ केशव प्रसाद मौर्या को दिए हैं। जिसके अंतर्गत वे लोग वहां जाकर भ्रमण करेंगे और देखेंगे कि उन मुख्यमंत्री सूमो के साथ और अच्छे से काम किया जा सकता हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button