BMW India: भारत में लॉन्च हुई BMW XM SUV, जानिये कीमत और फीचर्स

लग्जरी ऑटोमेकर कंपनी BMW ने देश में अपनी नई फ्लैगशिप SUV XM को लॉन्च कर दिया है। इस नई कार को कंपनी ने सितंबर 2022 में पेश किया था। तस्वीरों के साथ देखें इसकी ख़ासियत।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. BMW XM में एक बेहद पॉवरफुल 4.4-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो कि 653 bhp की मैक्सिमम पावर और 800 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

यह इंजन सभी पहियों को पॉवर देता है। साथ ही इसमें 25.7 kWh के बैटरी पैक की क्षमता वाला प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है।

यह कार पूरी तरह से एक ईवी की तरह भी चलाई जा सकती है। रेंज की बात करें तो इसे सिंगल चार्ज पर 88 km तक चलाया जा सकता है। इसकी बैटरी को चार्ज करने के लिए एक 7.4 kW का एसी फास्ट चार्जर दिया गया है।

यह कार 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में मात्र 4.3 सेकंड का समय लेती है। यह कार 140 km प्रति घंटे की अधिकतम रफ़्तार से चल सकती है।

Also read-

भारत आ रही है Tecno Phantom X2 सीरीज, जानिये इसके शानदार फीचर्स

इस लग्ज़री एसयूवी में 23 इंच के अलॉय व्हील, गोल्ड एक्सेंट के साथ बड़ा किडनी ग्रिल, वर्टिकल स्टाइल एग्जॉस्ट और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है।

अगर फीचर्स को देखें तो इसमें 14.9 इंच का टचस्क्रीन, हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम,12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, चार-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ADAS टेक्नोलॉजी और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button