भाजपा ने 1221 बूथो पर सुनी पीएम मोदी की मन की बात

जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म है 'मन की बात' कार्यक्रम : डा० आरए वर्मा

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

बूथों पर बूथ समिति की बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई

सुल्तानपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का 98 वां एपिसोड जिले के 1221बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया।मन की बात सुनने के बाद बूथ समिति की बैठक कर पीएम किसान सम्मान निधि,बूथ सशक्तिकरण और केन्द्र व प्रदेश सरकार के बजट पर चर्चा की गयी।इस दौरान आगामी कार्यक्रम की योजना को अन्तिम रूप दिया गया।प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा ने बूथ संख्या 300 गुरुनानक विद्यालय में सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय मिश्रा,आत्मजीत सिंह टीटू व सतनाम सिंह आदि की उपस्थिति में सुना।जिलाध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है।

वही कार्यक्रम संयोजक ज्ञान प्रकाश जायसवाल ने बूथ संख्या 274 पुरानी बाजार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू व भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने नगर के सीताकुण्ड शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 197 पर बूथ अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, शक्तिकेंद्र संयोजक अमित श्रीवास्तव, अरूण तिवारी,अजय सिंह, प्रदीप मिश्र व धर्मेंद्र द्विवेदी आदि के साथ सुना।जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने बूथ संख्या 106 जवाहरनगर, कादीपुर में , संजय सिंह त्रिलोकचन्दी ने बूथ संख्या 293 लंगड़ी, संदीप सिंह बूथ संख्या 243 विवेकनगर,सुनील वर्मा बूथ सख्या 319,

ब्लाक प्रमुख भदैया राजेंद्र वर्मा ने ज्ञानीपुर में,धर्मेन्द्र कुमार बूथ संख्या 292 राइननगर पर बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।वही पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, गिरीश नारायण सिंह, डाॅ सीताशरण त्रिपाठी,अर्जुन सिंह, ऋषिकेश ओझा, आनन्द प्रकाश द्विवेदी,कृपाशंकर मिश्रा,विजय त्रिपाठी, आलोक आर्या, आशीष सिंह रानू, राजेश सिंह,प्रदीप शुक्ल, विवेक सिंह विपिन, मनोज मौर्या, राजित राम, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, एलके दूबे तातो मूरैनी सेक्टर,आकाश जायसवाल,मनोज श्रीवास्तव,राम अभिलाष सिंह,सुभाष वर्मा,संदीप तिवारी, संदीप पाण्डे शहीद जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों आदि ने अपने-अपने बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना।

Related Articles

Back to top button