‘बेबी रानी मौर्य ने कर्मियों से उतरवाए जूते के डिस्पोजल कवर’, देखें वीडियो

आरएलडी ने अपने ट्वीट में लिखा कि बेबी रानी मौर्य की ठाठ देखिये, सत्ता के नशे में चूर उन्होंने अपने जूते के डिस्पोजल कवर कर्मियों से उतरवाए।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का एक वीडियो शेयर करके उनपर कर्मचारियों से जूते के डिस्पोजल उतरवाने के आरोप लगाए हैं। आरएलडी ने अपने ट्वीट में लिखा कि बेबी रानी मौर्य की ठाठ देखिये, सत्ता के नशे में चूर उन्होंने अपने जूते के डिस्पोजल कवर कर्मियों से उतरवाए।

आरएलडी ने लिखा, ‘बेबी रानी मौर्य की ठाठ देखिये, सत्ता के नशे में चूर महोदया ने उन्नाव में पुष्टाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण करने के बाद अपने जूते के डिस्पोजल कवर भी वहां के कर्मियों से उतरवाए। बेबी रानी मौर्य शुक्रवार को उन्नाव के बीघापुर ब्लॉक के ग्राम घाटमपुर में अन्न प्रासन प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार इकाई पहुंचीं थीं। यहां पर उन्होंने इकाई का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री ने प्रसूता महिलाओं और कुपोषित बच्चों के लिए बनने वाले पुष्टाहार की गुणवत्ता को चेक किया।

यहां पर मंत्री को पता चला कि गेहूं सड़ रहा है तो इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। मंत्री ने गुणवत्ता युक्त पुष्टाहार देने के लिए सख्त निर्देश दिए।

सपा ने भी साधा निशाना

इस मामले पर समाजवादी पार्टी ने भी उनपर निशाना साधा। सपा ने ट्विटर पर लिखा कि सत्ता के नशे में मगरूर हो चुके हैं हुक्मरान उन्नाव में अन्नूपूरक पुष्टाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अपने जूते के डिस्पोजल कवर को वहां पर मौजूद स्टाफ़ से निकलवाया मंत्री महोदया आपको अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button