Aligarh: जानिए क्यों नूरपुर  गांव में तीन मौत से छाया मातम

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल

Aligarh: जानिए क्यों नूरपुर  गांव में तीन मौत से छाया मातम

अज्ञात युवक ने पहले एक व्यक्ति पर हमला किया, फिर उसमें आग लगा दी। उसके बाद उसने एक अन्य व्यक्ति पर हमला किया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। बाद में हत्यारोपी की भी मौत हो गई। गांव में एक साथ तीन मौत से मातम छा गया।

टप्पल थाना के नूरपुर गांव में आरोपी ने एक व्यक्ति पर हमला किया और उसमें आग लगा दी। उसके बाद एक अन्य पर हमला किया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। दो की हत्या के बाद आरोपी की भी मौत हो गई। एक गांव में तीन-तीन मौत के बाद मातम छा गया। पुलिस ने पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

8 मई को नूरपुर गांव में उस समय हाहाकार मच गया, जब दो लोगों की हत्या के बाद आरोपी की भी लाश मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार तड़के सुबह करीब साढ़े छ: बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मूंग के खेत में पानी लगा रहे लालाराम पुत्र सोहनलाल उम्र 55 वर्ष पर डंडे से हमला किया।

बेहोश अहोने पर लालाराम की जेब से आरोपी ने माचिस निकाली और अपने कपड़े उतारकर लालाराम को जिन्दा जला दिया। परिजनों ने बताया गया कि घटना में लालाराम के केवल पैर बचे थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सुबह चारा लेने जा रही महिलाओं ने देखा कि आरोपी नग्न अवस्था में था। उसने खेत पर पानी लगा रहे गफर पुत्र जफ़र उम्र करीब 52 वर्ष के सिर पर जोरदार लाठी से प्रहार किया, जिसमे वह बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में गफर की मौत गई।

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उस अज्ञात व्यक्ति को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान उस अज्ञात व्यक्ति की भी मौत हो गई।

घटना के बाद दोनों मृतकों के शव को थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति मंदबुद्धि दिखाई पड़ रहा था। वह हामिदपुर के निकटवर्ती गांव मेहंदीपुर का बताया जा रहा है। पूर्व में वह कब्बडी खेल खेलता था।

मौके पर पहुंचे अलीगढ़ एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि एक विक्षिप्त व्यक्ति ने एक व्यक्ति पर हमला किया, फिर उसको जिंदा जलाने का प्रयास किया। उसके बाद अन्य व्यक्ति पर भी हमला किया। दोनों लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी को भी पकड़ा लिया और उसकी भी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button