श्रीमद्भागवत कथा में समुद्र मंथन का वर्णन सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

ऊँचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के दिलमनपुर गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन सुप्रसिद्ध कथा वाचक पीयूष जी महराज ने भगवान के चौबीस अवतारों की कथा के साथ-साथ समुद्र मंथन की बहुत ही रोचक एवं सारगर्भित कथा सुनाते हुए कहा कि यह संसार भगवान का एक सुंदर बगीचा है।

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन 24 अवतार व समुद्र मंथन की कथा सुन लोग मंत्रमुग्ध हुए।

कथा सुनाते हुए कहा कि यह संसार भगवान का एक सुंदर बगीचा है। यहां चौरासी लाख योनियों के रूप में भिन्न- भिन्न प्रकार के फूल खिले हुए हैं। जब-जब कोई अपने गलत कर्मो द्वारा इस संसार रूपी भगवान के बगीचे को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करता है तब-तब भगवान इस धरा धाम पर अवतार लेकर सजनों का उद्धार और दुर्जनों का संघार किया करते हैं ।

समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए कहा कि मानव हृदय ही संसार सागर है। मनुष्य के अच्छे और बुरे विचार ही देवता और दानव के द्वारा किया जाने वाला मंथन है। कभी हमारे अंदर अच्छे विचारों का चितन मंथन चलता रहता है और कभी हमारे ही अंदर बुरे विचारों का चितन मंथन चलता रहता ।

कथावाचक ने बताया कि जिस के अंदर का दानव जीत गया उसका जीवन दु:खी, परेशान और कष्ट कठिनाइयों से भरा होगा और जिसके अंदर के देवता जीत गया उसका जीवन सुखी, संतुष्ट और भगवत प्रेम से भरा हुआ होगा । इसलिए हमेशा अपने विचारों पर पैनी न•ार रखते हुए बुरे विचारों को अच्छे विचारों से जीतते हुए अपने मानव जीवन को सुखमय एवं आनंद मय बनाना चाहिए ।

कथा के प्रारंभ में श्री भागवत भगवान का पूजन कर आरती उतारी गई । आयोजन के मुख्य यजमान कालिका प्रसाद तिवारी और उनकी पत्नी कमला देवी के कथा के प्रारंभ पर भगवान की आरती की । इसमें मुख्य व्यवस्थापक शिव करन तिवारी ने बड़ी भूमिका निभायी । इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार तिवारी , रुद्र विनायक , निखिल , सौम्य , शरद , सुमित , शोभित , शिवम , आयुष, अंशुमान , अनुराग, अंकित , रोहित , आकाश , अनुज , राहुल , आजाद शुक्ल , महेंद्र सिंह कोटेदार आदि मौजूद थे।

———————————–

दहेज हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ऊँचाहार, रायबरेली। संदिग्ध हालात में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति व ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है, पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

दहेज हत्या

शनिवार को नेवादा गाँव निवासी शरीफ अली की पत्नी साबिया बानो का शव संदिग्ध हालात में कमरे के भीतर पड़ा हुआ मिला था, ससुरालीजनों ने पुलिस को महिला के आत्महत्या किये जाने की बात बताई थी।जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर महिला की हत्या किये जाने की पुष्टि हुई।

मृतका के भाई मो हनीफ निवासी केशवराम का पुरवा थाना जगतपुर की तहरीर पर पति शरीफ अली व ससुर रईस के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया ।

इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

————————————-

दबंगों ने किसान को मारपीट कर किया घायल

ऊँचाहार, रायबरेली। खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को दबंग ने मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

लोधौरा मजरे शहजादपुर गाँव निवासी अशोक कुमार शनिवार की देर रात बाइक से खेत की रखवाली के लिए जा रहा था, आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक शख्स ने लाठी से उस पर हमला करके घायल कर दिया।सूचना पर पहुंची पीआरवी ने एम्बुलेंस द्वारा घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि मारपीट में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button