युवा समाजसेवी ने अपने जन्मदिवस पर किया वृक्षारोपण

महराजगंज, रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी समाजसेवी अमन सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए गांव के गरीब बच्चों को फल वितरित कर अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर युवा नेता ने लोगों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
समाजसेवी अमन सिंह युवा नेता के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं इनके द्वारा लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते यह युवाओं के बीच अपनी अच्छी पैठ बना चुके है। आने वाले जिला पंचायत के चुनाव में अमावा द्वितीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद की सीट सामान्य होने पर वह अमांवा द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में दावेदारी पेश करेंगे। गुरुवार को जन्मदिवस के अवसर पर अमन सिंह ने वृक्षारोपण करते हुए लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। यही नहीं क्षेत्र के गरीब बच्चों को फल भी वितरित किया। इस मौके पर सत्यम सिंह चौहान , हिमांशु सिंह चौहान, अभी द्विवेदी, अभिषेक सिंह (जतिन) , निशांत सिंह, राजन सिंह, अभय प्रताप सिंह, वैभव सिंह,संगम सिंह , मंगल सिंह, शनि सिंह ने जन्मदिवस पर केक काटकर मुंह मीठा कराते हुए जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आए 59 आवेदन, जांच शुरू
महराजगंज, रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विकास क्षेत्र को मिले लक्ष्य 38 के सापेक्ष 59 आवेदन आये हैं।जिनकी जांच के लिए संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को सौंपा गया है। अभी तक हुई जांच में 16 आवेदन कर्ताओं की जांच में एक आवेदन अपात्र पाया गया है। नवंबर में होने वाले सामूहिक विवाह के लिए बीडीओ ने पंचायत सचिवों को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
उक्त जानकारी देते हुए बीडीओ वर्षा सिंह ने बताया कि नवंबर में होने वाले सामूहिक विवाह के लिए अब तक 59 आवेदन आए हैं।निर्धन परिवार की कन्याओं की शादी कराने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है।
एडीओ समाज कल्याण शिव अजय पटेल ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत पहले एक जोड़े की शादी में 51 हजार रुपये का खर्च होता था। शासन ने अब इसकी धनराशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है। इसके तहत 60 हजार रुपये कन्या के खाते में, 25 हजार रुपये मूल्य का ब्राडेंड उपहार दिया जाएगा साथ ही 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाएंगे। यह व्यवस्था जुलाई से शुरू हुई है।
बीडीओ वर्षा सिंह ने बताया कि पहले यह आयोजन 3 नवंबर को होना था लेकिन कार्तिक पूर्णिमा की वजह से जिलाधिकारी से अनुमोदन के बाद ही सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ वर्षा सिंह सामूहिक विवाह के आवेदन कर्ताओं के आवेदन की जांच में पैनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने स्वयं मोन ग्राम पंचायत के दो आवेदन की जांच की तो वह पात्र पाए गए। वहीं कैर गांव के आवेदनकर्ता के आवेदन की जांच में वह अपात्र पाया गया। बीडीओ वर्षा सिंह ने बताया कि जांच में आवेदन कर्ता का विवाह पूर्व में हो चुका है, इसलिए उसे अपात्र कर दिया गया है।



