Asia Cup final 2025: भारत से भिड़ने से पहले ये क्या बोल गए Salman Ali Agha
रविवार को एशिया कप के फाइनल मैच में भारत एक बार फिर पाकिस्तान से भिड़ेगा। जानें पाक कप्तान ने क्या कहा।

Asia Cup final 2025: रविवार को एशिया कप के फाइनल मैच में भारत एक बार फिर पाकिस्तान से भिड़ेगा। पाकिस्तान ने गुरुवार को बांग्लादेश को हराकर फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी ज़्यादा अच्छी नहीं रही। मोहम्मद हैरिस के 31 रनों की बदौलत पाकिस्तान 135 रन बना सका। इसके बाद शाहीन अफ़रीदी ने 17 रन देकर 3 और हारिस रऊफ़ ने 33 रन देकर 3 विकेट लेकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।
ये भी पढ़ें- India vs Pakistan T20I record: जानें भारत ने पाकिस्तान को कितनी बार हराया
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आग़ा ने कहा कि अगर हम इस तरह मैच जीत सकते हैं, तो हमारी टीम निश्चित रूप से ख़ास है। हमारी गेंदबाज़ी और फ़ील्डिंग बहुत अच्छी थी। सभी ने जीत के लिए 100 प्रतिशत कोशिश की।
उन्होंने कहा कि शाहीन शाह अफ़रीदी और हारिस रऊफ़ ने शुरुआत में जिस तरह से कमाल की गेंदबाज़ी की, वह बेहद ख़ास था। हम जीतने के अलग-अलग तरीक़े तलाश रहे हैं। टीम में सुधार की गुंजाइश है और हम Asia Cup final में अपने खेल में ज़रूर सुधार करेंगे।
ये भी पढ़ें- पहले गेंदबाज पर लगे 5 छक्के, फिर पिता की मौत से टूटा श्रीलंकाई क्रिकेटर का दिल
आगे पाक कप्तान सलमान आगा ने कहा कि मोहम्मद हैरिस एक बेहद खास खिलाड़ी हैं। वह अपनी स्वाभाविक स्थिति में बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं। लेकिन फिर भी जब टीम को उनकी ज़रूरत होती है, तो वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम 10-15 रन से पीछे थे।
Salman Ali Agha on IND vs PAK Asia Cup 2025 Final
ये भी कहा कि हम 2025 के Asia Cup final में भारत के खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित हैं। हम जानते हैं कि हमें क्या करना है। हमारी टीम इतनी अच्छी है कि हम किसी को भी हरा सकते हैं। हम फाइनल में भारत को हराने की पूरी कोशिश करेंगे।



