प्राइम वीडियो पर आई दिमाग हिला देने वाली साइको-थ्रिलर फिल्म, हर सीन में सस्पेंस, क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश

Anomi Movie Review in Hindi: यदि आप सस्पेंस, क्राइम और साइको-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर एक बेहद शानदार मलयालम थ्रिलर फिल्म दस्तक दे चुकी है, जिसका नाम है ‘अनोमी’ (Anomi)। यह एक ऐसी फिल्म है जो शुरुआत से लेकर अंत तक आपको स्क्रीन से बांधे रखेगी।

हर थोड़े मिनट में आने वाले अप्रत्याशित मोड़ (Twists) आपके होश उड़ाने के लिए काफी हैं। एक के बाद एक रहस्यमयी मर्डर और जब कातिल का चेहरा बेनकाब होता है, तो दर्शक स्तब्ध रह जाते हैं। बेहतरीन पटकथा और जबरदस्त थ्रिल के दम पर इस फिल्म को IMDb पर 7.6 की शानदार रेटिंग मिली है।

जारा और जियान की कहानी: एक खौफनाक एक्सीडेंट और दिमागी बीमारी

फिल्म ‘अनोमी’ की कहानी जारा नाम की एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशे से एक फॉरेंसिक ऑफिसर (Forensic Officer) है। जारा का एक भाई है जियान, जो मेंटली डिस्टर्ब है। जियान की इस मानसिक हालत के पीछे एक दर्दनाक अतीत छिपा है। कुछ साल पहले जियान ने अपने माता-पिता को सरप्राइज देने की कोशिश की थी, लेकिन उसी दौरान एक भयंकर कार एक्सीडेंट में उसके माता-पिता की मौत हो गई।

इस हादसे में जारा और जियान तो बच गए, लेकिन इस घटना का जियान के दिमाग पर ऐसा गहरा आघात लगा कि वह खुद को दोषी मानकर डिप्रेशन और मानसिक तनाव का शिकार हो गया। वह आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन जारा उसकी देखरेख करती रही और उसका मंगेतर अलबी भी हर कदम पर जारा के साथ ढाल बनकर खड़ा रहा।

जियान की संदिग्ध मौत: सुसाइड या वेल-प्लान्ड मर्डर?

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब जियान अचानक घर से लापता हो जाता है और फोन पर एक नोट शेयर करता है। जारा को डर सताता है कि कहीं उसका भाई खुद को नुकसान न पहुंचा ले। वह अपने मंगेतर अलबी के साथ पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराती है, लेकिन आखिर में जियान की डेड बॉडी मिलती है।

शुरुआत में सबको लगता है कि जियान ने खुदकुशी कर ली है, लेकिन फॉरेंसिक एक्सपर्ट जारा जब अपने भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) देखती है, तो कहानी पूरी तरह पलट जाती है। रिपोर्ट से खुलासा होता है कि उसके भाई को एक खास ड्रग देकर योजनाबद्ध तरीके से मारा गया है। जांच में यह भी सामने आता है कि शहर के कई अन्य मानसिक रूप से बीमार लोगों की जान भी इसी खतरनाक ड्रग से गई है।

ऑडियो मैसेज का रहस्य और मेडिकल डेटा चोरी की साजिश

अपने भाई की हत्या का सुराग तलाशते हुए जारा उसके फोन में मौजूद एक ऑडियो मैसेज को बार-बार सुनती है। मैसेज में जियान किसी को ‘हाय’ बोलता है, जिससे जारा समझ जाती है कि कातिल उसका कोई बेहद करीबी और परिचित व्यक्ति ही था।

जारा अपने मंगेतर अलबी को उस ऑडियो मैसेज की जांच में लगाती है। पुलिस तफ्तीश के दौरान प्रसाद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करती है, जो अस्पताल से मेंटली डिस्टर्ब मरीजों की फाइलें चुराकर किसी अनजान मास्टरमाइंड को सप्लाई कर रहा था। इसी बीच, दो ऐसे स्टूडेंट्स का सच सामने आता है जो ‘मौत’ (Death Research) पर सीक्रेट रिसर्च कर रहे थे। रिसर्च के दौरान ही एक छात्रा की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा छात्र संजय फरार था।

अलबी का मर्डर और ‘डेथ रिसर्च’ का सनसनीखेज सच

मामला तब और पेचीदा हो जाता है जब जारा के मंगेतर अलबी का भी मर्डर हो जाता है, हालांकि उसकी हत्या का पैटर्न अलग होता है। जारा पूरी तरह टूट जाती है, लेकिन वह अपने भाई के कातिल को सजा दिलाने के लिए जांच जारी रखती है।

Kishore Kumar Throwback: जब इस सुपरस्टार ने पंगा लेकर बिगाड़ लिया था अपना करियर

आखिरकार पुलिस फरार छात्र संजय को पकड़ लेती है। पूछताछ में संजय कबूल करता है कि वे ऐसी रिसर्च कर रहे थे जिसके लिए उन्हें ऐसे इंसानों की जरूरत थी जो दिमागी रूप से परेशान हों और जिन्हें अपनी जिंदगी से कोई प्यार न हो। इसीलिए उन्होंने जियान को निशाना बनाया। संजय खुलासा करता है कि इस खतरनाक खेल में उनके साथ 3 लोग शामिल थे- एक वह खुद, दूसरी मर चुकी लड़की और एक तीसरा लड़का।

क्लाइमैक्स का सबसे बड़ा धमाका: मंगेतर अलबी का काला सच और जारा का बदला

फिल्म का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला सस्पेंस तब खुलता है जब पता चलता है कि मौत पर रिसर्च करने वाला वह तीसरा मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि जारा का मंगेतर अलबी ही था! जारा शुरुआत में ही अपने भाई के ऑडियो मैसेज से अलबी की आवाज पहचान चुकी थी और उसे समझ आ गया था कि उसके भाई का कातिल अलबी ही है।

इसीलिए जारा ने खुद अपने मंगेतर अलबी की हत्या की थी, ताकि वह उस तीसरे शख्स (संजय) तक पहुंच सके। फिल्म का अंतिम खुलासा तब होता है जब केस संभाल रहा पुलिस ऑफिसर भी समझ जाता है कि अलबी का मर्डर जारा ने किया है, लेकिन जारा के दर्द और न्याय की जंग को देखते हुए वह चुप रहता है और सच छुपा लेता है।

Related Articles

Back to top button