अचानक बदला पूरे देश का मौसम! 11 नवंबर को इन 14 राज्यों में गरजेंगे बादल, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!

Weather Alert 11 November: देशभर में मौसमी गतिविधियों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 11 नवंबर को करीब 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश, बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।
दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून के असर से तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां तटीय इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में बने सिस्टम के चलते अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ताजा बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।
इन राज्यों में चलेगी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं
हिमाचल में 12 और 13 नवंबर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज झोंकेदार हवाओं के साथ ठंड में तीव्र बढ़ोतरी होगी, जबकि जम्मू-कश्मीर और कश्मीर घाटी में 12 नवंबर को भारी बर्फबारी व मूसलाधार बारिश की विशेष चेतावनी जारी की गई है जिससे पहाड़ी राजमार्गों और यातायात पर असर पड़ सकता है। उधर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश के संकेत हैं, जिससे इन क्षेत्रों में सुबह-शाम सिहरन बढ़ेगी।
त्योहारी सीजन में आम आदमी को तगड़ा झटका! सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील अचानक हुए महंगे, देखें नई रेट लिस्ट!
मैदानी राज्यों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिलने का अनुमान है। दिल्ली में अधिकतम पारा सामान्य से नीचे गिरकर 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है, साथ ही दिनभर 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
इसके विपरीत उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि रात के तापमान में गिरावट से गुलाबी ठंड का असर और गहराएगा। राजस्थान में भी आगामी एक सप्ताह तक किसी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं होने से दिन में खिली धूप और रात में हल्की ठंडक का दौर बना रहेगा।



