पश्चिम बंगाल के डॉक्टर परिवार का नाम सीधे बांग्लादेश की वोटर लिस्ट में

Voter ID Scam: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जनपद के गोबरडांगा इलाके से एक चौंकाने वाला और गंभीर प्रकरण सामने आया है। यहाँ के एक प्रमुख डॉक्टर परिवार के सभी सदस्यों के नाम भारत और पड़ोसी देश बांग्लादेश की वोटर लिस्ट में पाए गए हैं। ये घटना मतदाता पहचान पत्रों में भारी गड़बड़ी की ओर ध्यान आकर्षित करती है।

परिवार के नाम दो देशों की वोटर लिस्ट में (Voter ID Scam in West Bengal)

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गोबरडांगा में रहने वाले डॉ. गौतम ढाली के परिवार के सदस्यों के नाम न केवल भारतीय मतदाता सूची में हैं; बल्कि ये भी पता चला है कि वे बांग्लादेश के सताक्षीर इलाके की मतदाता सूची में भी पंजीकृत हैं। बड़ा सवाल ये है कि जब ढाली परिवार के पास वैध आधार कार्ड और भारतीय मतदाता सूची (बेदगुम-2 ग्राम पंचायत का बूथ संख्या 164) मौजूद है, तो उनका नाम विदेशी मतदाता सूची में कैसे दर्ज हो गया।

घटना की गंभीरता को समझते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत डॉ. गौतम ढाली के घर पहुंची और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। सवाल जवाब के दौरान डॉ. ढाली के पिता तारकनाथ ढाली ने खुलासा किया कि उनका परिवार लगभग 10 साल पहले बांग्लादेश से भारत आया था और तब से गोबरडांगा में रह रहा है। उन्होंने दावा किया है कि वे वैध रूप से भारत में आए हैं और पुलिस ने उनसे वैध कागजात और दस्तावेज़ दिखाने की माँग की है।

इन 5 घटनाओं का ज़िक्र कर राहुल गांधी का निशाना; कहा- मोदी ट्रंप से डरते हैं

अगर परिवार के नाम बांग्लादेश में मतदाता सूची में दर्ज थे, तो उन्हें भारतीय मतदाता पहचान पत्र कैसे मिले? अब इस बात पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि इस ‘दोहरे’ पंजीकरण के पीछे क्या व्यवस्थागत त्रुटि है या यह जानबूझकर किया गया कृत्य है।

स्थानीय बेड़गुम-2 ग्राम पंचायत के प्रधान ने स्पष्ट किया है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और उन्होंने राज्य प्रशासन को मामले से अवगत करा दिया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में मतदाता सूचियों की पुनः जाँच और प्रशासनिक स्तर पर कथित भ्रष्टाचार की संभावना की जाँच आवश्यक हो गई है।

Related Articles

Back to top button