नियमित टीका से 12 प्रकार की बीमारियों से होता है बचाव

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। ब्लाॅक दूबेपुर के ग्राम सभा हसनपुर के पंचायत भवन में पीसीआई इंडिया द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को गंभीर और जानलेवा बीमारियों के प्रति किया गया जागरूक। जिसमें इन 12 बीमारियों के प्रति किया जा रहा है जागरूक: टीबी, गलगोंटू, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, हेपेटाइटिस बी, हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी, रोटावायरस डायरिया, न्यूमोकोकल न्यूमोनिया, खसरा, रुबेला, जापानी एन्सेफलाइटिस जैसी बीमारियों के बारे में जागरूप किया गया।

उक्त अवसर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी महेश दत्त तिवारी ने बताया इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य संदेश पहुंचाना, नियमित टीकाकरण के प्रति लोगों को प्रेरित करना और टीकों से जुड़ी भ्रांतियों व हिचकिचाहट को दूर करना है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सेविकाओं और स्वयं सहायता समूहों की मदद से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। इस अवसर पर आई पी सिंह, BC इंद्र प्रकाश, आशा बुलरा बानो, उषा देवी, अमन यादव, अर्बन, यूसुफ़, जग प्रसाद यादव, राम बहोर, ननकऊ, राकेश प्रजापति, लक्ष्मी, अनुसूईया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button