लापता नंदिनी एक माह बाद हिमाचल से बरामद
विधिक कार्रवाई के बाद नंदिनी को सकुशल परिजनों के हवाले

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली पुलिस ने करीब एक माह से लापता चल रही नंदिनी पुत्री गजेंद्र सिंह निवासी रेलमंडी को हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया। उसके सकुशल मिलने की जानकारी पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि नंदिनी के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने विभिन्न स्तरों पर प्रयास करते हुए उसकी लोकेशन का पता लगाया और हिमाचल प्रदेश से उसे सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार नंदिनी को सकुशल लाया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। करीब एक माह बाद बेटी के सकुशल मिलने से परिजनों को भी राहत मिली है।



