पीडीए जन चौपाल की बैठक में कच्ची सड़क का गूंजा दर्द

70 साल की कच्ची सड़क को विधायक ताहिर खाॅं ने लिया संज्ञान

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा के भीखी का पुरवा उत्तरगांव ब्लॉक कुड़वार में 70 साल से कच्ची पड़ी महज 50 मीटर सड़क का मुद्दा पीडीए जन चौपाल में उठा। सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से सवाल किया। मामला सामने आते ही विधायक ताहिर खां ने सड़क निर्माण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव को निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि इसी बजट में सड़क बननी चाहिए।

ग्रामीणों के मुताबिक करीब 50 घरों के लोगों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। बरसात में कच्चा रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है। आरोप है कि वर्षों से सड़क निर्माण का आश्वासन मिलता रहा,लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

समाजसेवी मास्टर दिनेश सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने निजी खर्च से डेढ़ ट्रॉली ईंट डलवाई थी। पूर्व विधायक अनूप संडा और बाद में सपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय अबरार अहमद के सामने भी सड़क निर्माण की मांग रखी गई,लेकिन सड़क नहीं बन सकी।ग्रामीणों ने बताया कि 28 मई 2026 को गांव में एक भण्डारा के आयोजन में आये विधायक ताहिर खां के सामने भी सड़क का मुद्दा रखा गया था।उस समय जल्द निर्माण का आश्वासन मिला था। इसके बावजूद सड़क न बनने से लोगों में नाराजगी है। अब विधायक के ताजा निर्देश के बाद ग्रामीणों की निगाहें सड़क निर्माण पर टिक गई हैं।

Related Articles

Back to top button