पत्नी दो मासूम बच्चों के साथ घर से हुई लापता

फोन पर पति से हुई कहासुनी

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम सरसईनावर से एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ लापता हो गई है।

घटना की जानकारी तब हो सकी जब महिला का पति अपनी ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचा। और पत्नी के घर लौटने के काफी इंतजार के बाद पति ने लापता बच्चों समेत पत्नी की तलाश लगाने के लिए गुमशुदगी दर्ज कराई है। दुखी पति के अनुसार पत्नी अपने दोनों मासूम बच्चों को साथ लेकर घर से लापता हुई है।

ग्राम सरसईनावर निवासी

दीपक ने बताया कि वह रोडवेज में संविदा कर्मी के रूप में पेंटर का कार्य करता है। रोज की तरह वह अपनी ड्यूटी पर गया था। घटना से पूर्व उसकी पत्नी देवकी से फोन पर मामूली कहासुनी जरूर हुई थी। पत्नी उसकी 6 वर्षीय बेटी कु.साक्षी और 5 वर्षीय बेटे आर्यन के साथ घर से लापता हुई है। बच्चों समेत पत्नी देवकी के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button