कृष्ण जन्माष्टमी पर भंडारा में उमड़े भक्त
=कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तों ने वितरण किया प्रसाद भंडारा

भरथना,इटावा। भरथना नगर के जवाहर रोड पूर्व चैयरमैन राजबाला महेश्वरी आवास के पास लक्ष्मी बुक डिपो के संचालक महावीर सिंह के संयोजन में भगवान श्रीकृष्ण के जन्माष्टमी महापर्व पर प्रसाद भंडारा वितरण का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद भंडारा ग्रहण करने को कृष्ण भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
भक्तों ने भंडारा प्रसाद वितरण में बूंदी,पूड़ी- सब्जी भर पेट ग्रहण किया। प्रसाद भंडारा वितरण के दौरान महावीर सिंह,रमेश चंद,प्रदीप, छोटू,ऋषि कुमार लल्ला, शरद यादव,निमित कुमार,बलराम यादव पप्पन,अमन यादव,शनि यादव,सुदीप यादव,राहुल यादव उर्फ संजेश समेत आसपास के एक दर्जन से अधिक सहयोगी व्यवस्था में जुटे रहे।



