जाम में फंसी आपातकालीन सेवा में लगी एंबुलेंस व गैर जनपद से आये कांवड़िए

सावन माह में क्षेत्रीय कांवड़िए के साथ साथ बाराबंकी व अमेठी जनपद के कांवड़िए भी पवित्र गंगा का जल लेने के लिए कस्बे से होकर निकलते हैं।बंद इंतजामी की वजह से मंगलवार को पवित्र गंगा जल भरने आए गोंडा जनपद के राहुल, संजय, अमरनाथ आदि कांवड़िए भी कस्बे में जाम की समस्या से दो चार होते नजर आए।

वहीं मरीज लेकर आई आपातकालीन सेवा में लगी एंबुलेंस भी कस्बे में जाम के झाम में फंसी नजर आई। ड्यूटी पर तैनात कोतवाली पुलिस के सिपाहियों के जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के बाद जाम में फंसी एंबुलेंस मरीज को लेकर अस्पताल जा सकी।

अतिक्रमण की वजह से अधिवक्ता व फरियादी भी परेशान

प्रशासनिक उदासीनता का आलम यह है कि तहसील मुख्यालय गेट पर पटरी दुकानदारों ने पटरी पर कब्जा कर रखा है, रही सही कसर बेतरतीब खड़े वाहनों ने कोढ़ में खाज का काम कर रखा है, ऐसे में तहसील आने वाले फरीयादियो व अधिवक्ताओं को भी तहसील आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। तहसील गेट से लेकर कस्बे के प्रमुख मार्गों पर दिन प्रतिदिन जाम की स्थिति बढ़ती ही जा रही जिससे बेखबर प्रशासनिक अमला जिलाधिकारी को आल इज वेल का पाठ पढ़ा रहा है।

Related Articles

Back to top button