“क्या मैं इस लायक हूँ?” श्री राम का किरदार मिलने पर सहम गए थे रणबीर कपूर, अब खोला सबसे बड़ा राज़

Ranbir Kapoor Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सैन डिएगो कॉमिक कॉन (SDCC) में फिल्म की टीम के साथ पहुंचे रणबीर कपूर ने इस मेगा प्रोजेक्ट को अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि उनके लिए भावनाओं से जुड़ा एक ऐसा सफर है जिसे वह जीवनभर याद रखेंगे।
रणबीर ने इस दौरान एक बेहद भावुक बात भी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी दो वर्षीय बेटी राहा कपूर पहली बार उन्हें बड़े पर्दे पर इसी फिल्म के जरिए देखेगी। अभिनेता ने कहा कि यह पल उनके पूरे परिवार के लिए बेहद खास होने वाला है।
राहा कपूर की पहली थिएटर फिल्म होगी ‘रामायण’
रणबीर कपूर ने कहा कि वह इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि उनकी बेटी राहा पहली बार सिनेमाघर में उनकी कोई फिल्म देखेगी। उनके मुताबिक यह केवल एक प्रोफेशनल उपलब्धि नहीं बल्कि परिवार के लिए भी यादगार अवसर होगा।
उन्होंने कहा कि इस फिल्म से उनका भावनात्मक जुड़ाव काफी गहरा है और इसकी रिलीज का इंतजार उन्हें भी उतनी ही बेसब्री से है जितना दर्शकों को।
भगवान राम का किरदार मिलने पर थे कई सवाल
रणबीर कपूर ने बताया कि जब उन्हें भगवान राम की भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला तो उनके मन में कई तरह की आशंकाएं थीं। उन्होंने खुद से सवाल किया कि क्या वह इस महान किरदार के साथ न्याय कर पाएंगे और क्या वह इसके योग्य हैं।
सोनम वांगचुक के अनशन पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, ‘फुनसुक वांगडू’ के किरदार को लेकर किया सबसे बड़ा खुलासा
अभिनेता ने कहा कि समय के साथ उनका डर खत्म हुआ और उसकी जगह जिम्मेदारी और कृतज्ञता की भावना ने ले ली। उनके अनुसार यह अवसर जीवन में शायद एक ही बार मिलता है और वह इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश कर रहे हैं।



