आबकारी विभाग का अभियान तेज, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में आबकारी विभाग की टीम ने धनपतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हौटी मायंग में सघन छापेमारी की। अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 नेहा श्रीवास्तव ने किया। कार्रवाई के दौरान अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं भंडारण के मामले में दो अभियोग पंजीकृत किए गए।

मौके से लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि करीब 200 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया अभियान के दौरान क्षेत्र में संचालित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ ही गुप्त रूप से टेस्ट परचेज कर बिक्री व्यवस्था की जांच की गई। इसके अतिरिक्त कबाड़ियों की दुकानों तथा ईंट-भट्ठों की भी गहन तलाशी ली गई। आबकारी टीम ने ग्रामीणों को अवैध शराब के सेवन एवं निर्माण से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए जागरूक किया।अभियान में प्रधान आबकारी सिपाही साकेत कुमार राय एवं आबकारी सिपाही अभिनव सिंह सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button