Mango Inspection Tips: आम बिना काटे इन जादुई तरीकों से पहचानें अंदर कीड़े हैं या नहीं!

Mango Inspection Tips: गर्मी और बरसात के मौसम में बाजार आमों से भर जाता है। चौसा, दशहरी, लंगड़ा, केसर और सफेदा जैसे कई प्रकार आसानी से मिल जाते हैं। देखने में ये आम बाहर से बिल्कुल ठीक लगते हैं। मगर कई बार अंदर से ये खराब या कीड़ों से प्रभावित हो सकते हैं।
गुजरात के मेहसाणा में हाल ही में FSSAI की जांच में ऐसा ही मामला सामने आया। टीम ने कुछ आमों की जांच की जो बाहर से ताजे और हरे दिख रहे थे। मगर अंदर छोटे कीड़े पाए गए। ये आम जूस और शेक बनाने के लिए भेजे जा रहे थे। ऐसे फल खाने से पेट खराब और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
बाहर से अच्छे दिखने वाले आम भी हो सकते हैं खराब
अक्सर लोग सिर्फ रंग और बाहरी रूप देखकर आम खरीद लेते हैं। मगर बरसात के मौसम में फल जल्दी खराब होने लगते हैं। ऐसे में उनके अंदर कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है।
इसलिए सिर्फ ऊपर से देखकर फैसला लेना सही नहीं होता। थोड़ी सावधानी से आप खराब आम खरीदने से बच सकते हैं।
कीड़े या खराब आम पहचानने के आसान तरीके
1. हल्का दबाकर जांच करें
आम को हाथ में लेकर हल्का दबाएं। अगर वह जरूरत से ज्यादा नरम या दबा हुआ लगे तो सावधान रहें। अच्छा आम थोड़ा सख्त और समान रूप से ठोस होता है। अगर किसी जगह छिलका भूरा या बहुत नरम हो तो वह खराब हो सकता है।
2. छिलके पर ध्यान दें
आम के छिलके को अच्छे से देखें। अगर उस पर काले धब्बे दिखें या कहीं से तरल पदार्थ निकल रहा हो तो वह आम ठीक नहीं है। कई बार अंदर खराबी होने पर छिलका फट भी जाता है। ऐसे आम में कीड़े होने की संभावना ज्यादा रहती है।
सावधान! घर का एक फ्यूज हुआ बल्ब आपकी तिजोरी खाली कर सकता है, जानिए कैसे
3. गंध और अंदर की जांच करें
आम को सूंघकर उसकी ताजगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। अच्छा आम हल्की मीठी खुशबू देता है। खराब आम से अजीब या बदबू जैसी गंध आती है। अगर शक हो तो दुकानदार से काटकर दिखाने को कहें। अंदर अगर गूदा बहुत ज्यादा नरम या सड़ा हुआ लगे तो उसे न खरीदें।


