सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा का सेवा अभियान
मेडिकल कॉलेज में फल वितरण,सपा कार्यालय पर कटा केक

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सुल्तानपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा और संगठन का संदेश दिया।जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए गए,जबकि समाजवादी पार्टी कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।जिलाध्यक्ष रघवीर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।इस दौरान विधायक मोहम्मद ताहिर खान,जिला महासचिव सलाउद्दीन खान,पूर्व विधायक अरुण वर्मा,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद,वरिष्ठ नेता श्याम लाल निषाद समेत अन्य नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और जनसेवा का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बिरेंद्र मौर्य ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट अशोक वर्मा,एडवोकेट देवतादीन निषाद,प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग विजय यादव ,प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड बृजेश यादव,पूर्व जिलााध्यक्ष लोहिया वाहिनी व प्रधान राजनारायण यादव,नदीम अहमद,वरिष्ठ नेता रिजवान पप्पू ,विनोद जायसवाल,देवतादीन निषाद,राजू चौधरी,ज़ीशान अहमद,राम उजागिर यादव,इंद्र प्रसाद,कृष्ण मौर्य,सुरेंद्र यादव,राजेश वर्मा लालजी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



