सचिन सिंह बने शिवसेना U.B.T. के जिला प्रमुख, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

सुल्तानपुर। शिवसेना U.B.T. उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से सचिन सिंह को जनपद सुल्तानपुर का जिला प्रमुख मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति को जिले में संगठन के विस्तार और युवाओं को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सचिन सिंह की नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति एवं दिशा-निर्देशों के तहत की गई है। उनके मनोनयन से संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने और जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।युवा शिवसेना में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारीसचिन सिंह पूर्व में युवा शिवसेना में महासचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। अपने संगठनात्मक अनुभव के साथ अब वे सुल्तानपुर में संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

अपनी नियुक्ति पर सचिन सिंह ने कहा, _“मैं संगठन के नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मेरा लक्ष्य सुल्तानपुर में एक मजबूत, अनुशासित और सक्रिय संगठन खड़ा करना है, जो जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करे।संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने के संकल्प के साथ सचिन सिंह ने अपनी नई जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Back to top button