संघ शताब्दी वर्ष: निकला भव्य पथ संचलन

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगला रामसुंदर मंडल में संघ द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
जानकारी देते हुए जिला प्रचार प्रमुख वैभव सिंह ने बताया कि इटावा जिले में संघ द्वारा सभी मंडलों और बस्तियों में पथ संचलन के साथ विविध सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह विभाग संघचालक रामनरेश शर्मा ने स्वयंसेवकों को संघ के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर सह जिला संघचालक बलवीर, सह जिला कार्यवाह सुनील धनगर, सह जिला सेवा प्रमुख श्रीप्रकाश, जिला मार्ग प्रमुख विपिन, खंड संघचालक कमलेश तोमर, खंड कार्यवाह राजकुमार यादव, सह खंड कार्यवाह प्रबल, नगर कार्यवाह गौरव धाकरे, सह नगर कार्यवाह मोहित, राम रतन, सीबू सिकरवार सहित सैकड़ों स्वयंसेवक गण उपस्थित रहे।



