ऊँचाहार विधानसभा की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित : अखिलेश यादव

ऊँचाहार, रायबरेली। सोमवार को विधानसभा ऊँचाहार के कई गांवों में पूर्व सैनिक अखिलेश यादव ने चौपाल एवं जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी और उसे पूरा कराने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बिजली,पानी,सड़क की समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। वहीं वृद्धा एवं विकलांग पेंशन महीनों से पात्र लोगों को नहीं मिल रही है।

आवारा पशुओं से हमारा किसान परेशान है,किसान की फसले नष्ट हो रही है लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है।मैं लगातार विधानसभा ऊंचाहार के गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहा हूं और मुझे आपार जनसमर्थन और जनता का प्यार मिल रहा है।ऊँचाहार हमारा घर और परिवार है मैं हमेशा आप सबके सुख-दुख में इसी तरह खड़ा रहूंगा।हमारे नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी आप सब की समस्याओं को लेकर लगातार लोकसभा और विधानसभा में आवाज उठा रहे हैं।पेपर लीक और बेरोजगारी चरम पर है, देश और प्रदेश का नौजवान डिग्री लेकर घूम रहा है लेकिन रोजगार कहीं नही दिख रहा है।

यादव ने कहा कि बिजली के बिल से हमारी जनता बहुत परेशान है, एक बल्ब और एक पंखा चलाने वाले व्यक्ति का बिजली का बिल 25 से 30 हजार महीने आ रहा है। यह बिल हमारी जनता कहां से भरेगी लोगों के कनेक्शन भी काट दिए जा रहे हैं मैं अधिकारियों से आपकी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बात करूंगा कि इस तरह हमारे परिवार रूपी जनता के साथ अन्याय न किया जाए।
इस अवसर पर भारी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button