विधायक श्याम सुंदर भारती ने आनलाइन दर्ज की स्वगणना

महराजगंज, रायबरेली। सोमवार से जनगणना 2027 के तहत स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन से की बता दें कि देश की पहली डिजिटल जनगणना के दूसरे चरण के तहत प्रदेश में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी इसके माध्यम से लोग घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
द्वतीय चरण के अभियान के पहले दिन सोमवार को सांसद मंत्री विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने अपना विवरण आनलाइन दर्ज कर शुरुआत की तहसीलदार शालिनी तिवारी की मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती द्वारा विवरण आनलाइन दर्ज कर स्वगणना संपन्न की गई इसके अलावा विधायक ने सभी से ज्यादा से ज्यादा स्वगणना के माध्यम प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील भी की गई।
तहसीलदार शालिनी तिवारी ने बताया कि अभियान के पहले दिन जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों सहित अन्य से स्वगणना संपन्न कराई गई स्वगणना हेतु आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in जारी किया गया है।
इस पर सबसे पहले भाषा का चयन और मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओट से सत्यापन करना होगा सत्यापन के बाद पसंदीदा भाषा चुनकर घर-घर पता डिजिटल लोकेशन और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरना होगा फॉर्म जमा करने के बाद एक विशेष का गाना पहचान संख्या एसई आईडी मिलेगी इसे सुरक्षित रखना जरूरी है, जब गणना कर्मी घर जाएंगे तो उन्हें दिखाना होगा वह उसे सत्यापित करेंगे।
जो लोग स्वगणना नहीं किए होंगे उनका गणना कर्मियों द्वारा फार्म भरवाकर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।



