मोरंग रखने रखने पर युवक को बेरहमी से पीटा

मोरंग रखने को लेकर हुई कहासुनी

भरथना,इटावा। कोतवाली क्षेत्र के गाँव चंदपुरा सिन्हुआ में दूसरे व्यक्ति के घर के बाहर मोरंग रखने को लेकर दो पक्षों में आपस में विवाद हो गया।
आरोप है कि इसी बीच नामजदो ने लाठी डंडो के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी. जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गाँव निवासी मनोज कुमार पुत्र भागीरथ ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर देये हुए बताया कि परिवार के ही एक व्यक्ति द्वारा मोरंग रखने की बात को लेकर नामजद व्यक्ति ने बेरहमी से मारपीट कर दी. जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया,पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button