ट्रैफिक नियमों का करें पालन,सायबर क्राइम से रहें सावधान: सीओ

जसवंतनगर, इटावा। भावलपुर में को महिला सुरक्षा,नए आपराधिक कानून,ट्रैफिक नियमों और बढ़ते सायबर अपराध की रोकथाम को लेकर सीओ आयुषी सिंह ने जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएँ, उपस्थित रहीं।

सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें हर प्रकार की हिंसा से सुरक्षित रखना है। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों में किए गए संशोधनों की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर अब कठोर कार्रवाई और त्वरित न्याय की व्यवस्था की गई है।

सायबर अपराध पर जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि अनजान लिंक, कॉल या सोशल मीडिया संदेश पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी बिल्कुल साझा न करें। किसी भी सायबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी।

ट्रैफिक नियमों पर बोलते हुए उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा का पालन अनिवार्य बताया। कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षा के सरल तरीके भी प्रदर्शित किए। ग्रामीणों ने ऐसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए पुलिस विभाग से इसे नियमित जारी रखने की मांग की।

Related Articles

Back to top button