न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

महराजगंज, रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन समारोह पर नायब तहसीलदार महराजगंज वंदना वर्मा, एसएमसी सदस्य एनएसपीएस सलेथू सुशील पांडेय, प्रधानाचार्य एनएसपीएस त्रिपुला एसएल प्रजापति उपस्थित रहे प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए अपने उद्बोधन में खेलकूद की उपयोगिता बताते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल का भी अपना महत्व है। आज जिन विद्यार्थियों को पुरस्कार मिल रहे हैं, वे निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं, लेकिन जो विद्यार्थी इस बार पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। याद रखिए, आज का प्रयास ही कल की आपकी सफलता का आधार बनेगा।हमें यह समझना होगा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ अदिति शुक्ला,जैनब,अपर्णा सिंह,अवनी के स्वागत गीत के द्वारा हुआ| वहीं विद्यालय परिवार द्वारा उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य के द्वारा उप- विजेता टीम विवेकानंद हाउस तथा विजेता टीम सुभाष हाउस की घोषणा की गयी एवं प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



