ऊँचाहार में पीडीए की हुंकार भरेंगे इंद्रजीत सरोज, कई विधायक भी होंगे शामिल

राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज समेत कई विधायक और सपा जिलाध्यक्ष होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील

ऊँचाहार, रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर ऊँचाहार नगर में गुरुवार को एक विशाल पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया है। नगर के कैथवल मोड़ के निकट स्थित अशोका लॉन में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली इस जनपंचायत को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज मुख्य रूप से संबोधित करेंगे।

जनपंचायत में सपा के वरिष्ठ विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राहुल लोधी, विधायक श्याम सुंदर भारती तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव भी उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करेंगे।

इस विशाल जनपंचायत को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी की ओर से इसे पीडीए की एकजुटता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज को मजबूती देने के महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

उक्त जानकारी सपा ब्लॉक अध्यक्ष विंदेश्वरी पासी ने दी है । उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा में आस्था रखने वाले सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, नेता एवं आमजन इस जनपंचायत में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अशोका लॉन पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button