बालों का झड़ना होगा बंद! बस किचन की इन चीज़ों से बनाएं जादुई टोनर, 15 दिनों में दिखेगा असर

DIY herbal hair toner: गर्मियों में धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से लोगों को बाल झड़ने की समस्या ज्यादा महसूस होती है। खासकर शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह समस्या आम है। महंगे प्रोडक्ट्स लेने के बाद भी अक्सर संतोषजनक परिणाम नहीं मिलते। ऐसे में प्राकृतिक और घर में आसानी से उपलब्ध चीज़ें काफी मददगार साबित होती हैं।
घरेलू उपाय: DIY हेयरफॉल टोनर
अगर आप बाल झड़ने की परेशानी से परेशान हैं तो यह आसान DIY टोनर आपकी मदद कर सकता है। यह न केवल बालों का झड़ना कम करता है बल्कि नई बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा देता है और जड़ों को मजबूत बनाता है।
सामग्री जो आपके पास पहले से है
इस टोनर को बनाने के लिए आपको बहुत कुछ खरीदने की जरूरत नहीं। घर में मौजूद ये चीज़ें काफी हैं:
- कच्चा चावल – 1 बड़ा चम्मच
- चायपत्ती – 1 बड़ा चम्मच
- मेथी दाना – 1 बड़ा चम्मच
- लौंग – 6-7
- ताजे करी पत्ते – मुट्ठीभर
- अदरक – छोटा टुकड़ा
- साफ पानी – डेढ़ गिलास
ये सभी सामग्रियां बालों की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं।
टोनर बनाने का तरीका
- एक पैन में पानी के साथ सभी सामग्री डालें।
- मिश्रण को 5 मिनट तक उबालें।
- हल्का ठंडा होने पर छानकर स्प्रे बॉटल में डालें।
- अब आपका नेचुरल हेयरफॉल टोनर तैयार है।
स्टोर करने की टिप्स
चूंकि यह टोनर पूरी तरह प्राकृतिक है, इसलिए इसे फ्रिज में रखकर लगभग 15 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। कमरे के तापमान पर इसकी अवधि थोड़ी कम हो सकती है। इसे ज्यादा गर्म जगह पर रखने से बचें।
आम के साथ ये चीजें कभी न खाएं, गलती से भी नहीं; वरना आपकी सेहत को नुकसान पक्का
इस्तेमाल का सही तरीका
अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं तो सप्ताह में 3 बार इस टोनर का इस्तेमाल करें। इसे बाल धोने से पहले साफ बालों में स्प्रे करें और 30-40 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद शैंपू करें।



