Guruvar Upay: गुरुवार को केले की पूजा के ये 3 फायदे बदल देंगे आपकी जिंदगी
Guruvar Upay: गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा के लाभ और महत्व को जानें। जानें कैसे यह पूजा गुरु दोष दूर करने, करियर में प्रगति और विवाह में मदद कर सकती है।
Guruvar Upay: हिंदू धर्म में हर दिन का अपनी खास महिमा और उद्देश्य है। प्रत्येक दिन एक अलग देवी-देवता से जुड़ा होता है और खास दिन पर विशेष पूजा विधियाँ अपनाई जाती हैं। गुरुवार को लेकर खास महत्व है क्योंकि ये दिन भगवान विष्णु से संबंधित है जो सृष्टि के पालनहार माने जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और इसके साथ ही कुछ खास उपाय भी होते हैं जिनका पालन करना जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आता है। एक प्रसिद्ध उपाय है केले के पेड़ की पूजा।
क्यों की जाती है केले के पेड़ की पूजा
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा क्यों की जाती है यह सवाल अक्सर उठता है। इसका जवाब ज्योतिष शास्त्र में छिपा है। माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसी कारण इस दिन केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। यही नहीं ज्योतिषी उन व्यक्तियों को यह उपाय करने की सलाह देते हैं जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर पड़ रहा हो या जिन्हें जीवन के किसी विशेष क्षेत्र में बाधाएं आ रही हों।
केले के पेड़ की पूजा के अद्भुत फायदे (Banana Tree Puja Benefits)
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने के कई लाभ बताए जाते हैं। अगर नियमित रूप से इस पूजा को किया जाए तो इसके परिणाम जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले हो सकते हैं। आइए जानते हैं केले के पेड़ की पूजा के तीन प्रमुख फायदे:
गुरु दोष का निवारण
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा से व्यक्ति के कुंडली में स्थित गुरु दोष दूर हो जाता है। गुरु ग्रह का मजबूत होना जीवन में सफलता और समृद्धि लाता है और इस पूजा के माध्यम से इसके प्रभाव को संतुलित किया जा सकता है।
करियर में प्रगति
जो लोग अपने करियर में बार-बार परेशानियाँ या रुकावटों का सामना कर रहे हैं उन्हें केले के पेड़ की पूजा से विशेष लाभ मिल सकता है। यह पूजा कार्यक्षेत्र में उन्नति और नई अवसरों के मार्ग खोलने में मदद करती है।
negative energy signs: क्या घर में कोई काली ताकत कर रही है काम, इन 4 क्लू से लगाएं पता
विवाह में अड़चनों का समाधान
जिन व्यक्तियों की शादी में कोई अड़चनें आ रही हैं या विवाह में देरी हो रही है उन्हें भी केले के पेड़ की पूजा करने से लाभ होता है। इसके माध्यम से जीवनसाथी का मिलन सरल और शीघ्र हो सकता है।



