आपकी थकान, नींद की कमी और वजन बढ़ने का कारण है ये विटामिन

Vitamin insufficiency: भागदौड़ भरी ज़िंदगी, काम के बढ़ते प्रेशर और ज़िम्मेदारियों के बोझ के चलते लोग हाल ही में कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। खानपान में पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और बढ़ जाती हैं। पहले लोग सुबह की धूप में बैठते थे, मगर अब उन्हें ऑफिस और घर की टेंशन से बाहर निकलने का समय ही नहीं मिलता। इस वजह से शरीर पर सूर्य की रोशनी का असर कम हो गया है और इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है।

आधुनिक विज्ञान और आयुर्वेद, दोनों ही मानते हैं कि शरीर तभी संतुलन बनाए रख सकता है जब उसे सही मात्रा में सौर ऊर्जा मिले। विटामिन डी उसी ऊर्जा का एक रूप है, जो हमें सूर्य की रोशनी से मिलती है। इसीलिए इसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है, क्योंकि यह त्वचा पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों से बनता है।

भारत में विटामिन डी की कमी क्यों है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में बड़ी संख्या में लोग विटामिन डी की कमी (Vitamin D insufficiency) से पीड़ित हैं। जब शरीर में इस विटामिन की कमी होती है, तो इसका असर न केवल हड्डियों पर पड़ता है, बल्कि मेटाबॉलिज़्म पर भी पड़ता है। निम्नलिखित में से कुछ समस्याएँ भी होती हैं।

  • वजन बढ़ना
  • लगातार थकान
  • अनिद्रा
  • और बार-बार खाने की तलब

विटामिन डी शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन को नियंत्रित करने का काम करता है। यह हार्मोन हमारे मूड और भूख को प्रभावित करता है। इसलिए, जब विटामिन डी की कमी होती है, तो हमें अच्छी नींद नहीं आती, हमारा मूड बार-बार बदलता रहता है और व्यक्ति ज़रूरत से ज़्यादा खा लेता है।

यह ज़्यादा खाना धीरे-धीरे मोटापा बढ़ाता है। साथ ही, विटामिन डी की कमी से इंसुलिन का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे शरीर में चर्बी जमा होने लगती है और वज़न कम करना और भी मुश्किल हो जाता है।

सवेरे खाली पेट खाएं ये 3 सुपरफूड्स, शरीर बन जाएगा लोहा

सूर्य की कोमल किरणें न केवल शरीर में विटामिन डी का निर्माण करती हैं, बल्कि मानसिक ताज़गी और ऊर्जा भी प्रदान करती हैं।

विटामिन डी की कमी के लक्षण

  • हर समय थकान महसूस होना
  • हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द
  • बालों का झड़ना
  • बार-बार मूड बदलना

लोग अक्सर सोचते हैं कि ये लक्षण तनाव या नींद की कमी के कारण होते हैं, मगर वास्तव में इसके पीछे का कारण विटामिन डी की कमी है।

Related Articles

Back to top button