कारण बताओ नोटिस पर कोटेदार ने अनियमितताओं के आरोपों का किया खंडन

आदर्श प्रताप सिंह
अमेठी. जिले की तिलोई विधानसभा में कोटेदार दिलीप कुमार पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि कोटेदार उन्हें पूरा राशन दे रहा है। नोटिस में कोटेदार पर कई अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। भागीरथपुर के कोटेदार दिलीप पटेल ने नोटिस में लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि नोटिस में उनके गोदाम में मिड-डे मील (MDM) के चावल की मात्रा गलत बताई गई है। पटेल के अनुसार, उनके पास लगभग 16 बोरी चावल था, जबकि नोटिस में 23 बोरी अधिक दर्शाया गया है।
स्थानीय निवासियों हनुमान प्रसाद, रामभवन, मंगरे और संगीता देवी ने कोटेदार के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें अब पहले की तुलना में सही मात्रा में राशन मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में उनके राशन में 3 से 5 किलोग्राम की कटौती होती थी, लेकिन अब ऐसी कोई कटौती नहीं हो रही है। कोटेदार दिलीप पटेल ने स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत न करने के आरोप को भी गलत बताया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनसे स्टॉक रजिस्टर मांगा ही नहीं गया था। सगाता दवा न काटदार क पक्ष म बयान दिया। उन्हान बताया कि उन्हें अब पहले की तुलना में सही मात्रा में राशन मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में उनके राशन में 3 से 5 किलोग्राम की कटौती होती थी, लेकिन अब ऐसी कोई कटौती नहीं हो रही है।
कोटेदार दिलीप पटेल ने स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत न करने के आरोप को भी गलत बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनसे स्टॉक रजिस्टर मांगा ही नहीं गया था। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि दुकान के सूचना पत्र पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अंकित नहीं था। इस पर कोटेदार ने कहा कि उन्हें सूचना पत्र पर क्या लिखना है या उसका प्रारूप क्या होना चाहिए, इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। पूरे ग्रामवासी कोटेदार के पक्ष में एकजुट खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि वे कोटेदार के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का विरोध करेंगे और इसके लिए आंदोलन करने को भी तैयार हैं। मिड डे मिल के राशन के बारे में अध्यापकों से बात की तो उन्होंने बताया कि स्कूल में राशन चोरी हो जाता है इसीलिए गोदाम पर ही सुरक्षित रहता है राशन। इस मामले में जब अमेठी के जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) शशिकांत से संपर्क किया गया, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं बता सकता।



