पाकिस्तान में फिर जाफर एक्सप्रेस पटरी से उतरीं, मचा हड़कंप
jaffar express derail: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक जोरदार धमाके ने जाफर एक्सप्रेस की 5 बोगियों को पटरी से उतार दिया।

jaffar express derail: पाकिस्तान में आतंक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार सवेरे एक मर्तबा फिर जाफर एक्सप्रेस पर जानलेवा हमला हुआ। सिंध प्रांत के शिकारपुर जिले के पास सुल्तान कोट के नजदीक एक रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ, जिसकी वजह से ट्रेन की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं और कई यात्री घायल हो गए।
रेलवे पुलिस के मुताबिक, घटना की जगह पर तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। घायल यात्रियों को पास के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं, सुरक्षा बलों और अर्धसैनिक दस्तों ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है।
बार-बार निशाना बन रही jaffar express, क्यों
पेशावर की ओर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर ये पहला हमला नहीं है। रेलगाड़ी को इस साल कई बार निशाना बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, मार्च 2025 में इसी ट्रेन पर हुए एक हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। उस वक्त सुरक्षा बलों ने 354 बंधकों को बचाया और 33 दहशतगर्दों को मार गिराया था।
नेपाल पर आई एक और आफत, 34 लोगों की दर्दनाक मौत
मास्टुंग और जैकबाबाद में भी हुए थे हमले
इस साल सितंबर में बलूचिस्तान के मास्टुंग में हुए एक विस्फोट में jaffar express के एक कोच को उड़ा दिया गया और छह बोगियां पटरी से उतर (derail) गई थीं। 12 लोग घायल हुए थे।
अमेरिका के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार है ये देश, 37 लाख का लश्कर किया तैयार
इसी प्रकार 10 अगस्त को एक आईईडी ब्लास्ट में ट्रेन के 6 कोच फिर पटरी से उतर गए, जिससे 4 लोग घायल हो गए। 4 अगस्त को कोलपुर के पास पायलट इंजन को भी फायरिंग का सामना करना पड़ा था। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी।



