अमेरिका के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार है ये देश, 37 लाख का लश्कर किया तैयार

Venezuela news: अमेरिका ने वेनेज़ुएला के तट पर F-35 लड़ाकू विमान और परमाणु पनडुब्बी तैनात की है। मादुरो ने सैनिक सक्रिय कर आपातकाल घोषित किया।

Trump venezuela: कैरिबियन सागर में एक बड़े संघर्ष के संकेत मिल रहे हैं। एक ओर अमेरिका अपने सबसे भयानक F-35 लड़ाकू विमान, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक और एक परमाणु-सशस्त्र पनडुब्बी venezuela के तट पर तैनात कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर venezuela के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने इसे सीधा आक्रमण मानते हुए युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है। Trump और venezuela के बीच राजनीतिक तनाव ने युद्ध की आशंका को बढ़ा दिया है।

venezuela ने संभावित अमेरिकी आक्रमण के विरुद्ध 37 लाख मिलिशिया सैनिकों को तैनात किया है। हालाँकि अमेरिका ने इस कार्रवाई को ‘ड्रग कार्टेल’ के विरुद्ध युद्ध की तैयारी के रूप में दर्शाया है मगर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार ने इसे अपनी संप्रभुता पर हमला और उसे उखाड़ फेंकने की साज़िश माना है। इस बढ़ते तनाव के कारण मादुरो ने तुरंत ‘आपातकाल’ की घोषणा कर दी है और पूरे देश के सशस्त्र बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रख दिया है।

मादुरो की अमेरिका को चेतावनी (Venezuela Trump Tensions)

मादुरो ने 37 लाख नागरिक-सैनिक बल (मिलिशिया बल) को सक्रिय कर दिया है। ये आम नागरिक हैं और देश की रक्षा के लिए लड़ने को तैयार हैं। मादुरो ने अमेरिका को सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि कोई भी साम्राज्य venezuela की पवित्र भूमि को छू नहीं सकता।

venezuela ने अपनी वायु रक्षा प्रणाली को मज़बूत किया है। साथ ही रूस निर्मित Su-30 जेट और पनडुब्बियों को ‘एंटी-शिप मिसाइलों’ से लैस किया गया है।

क्या तेल भंडार और तख्तापलट ही असली वजह हैं? (Venezuela news)

हालाँकि ये राजनीति सतही तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी से शुरू हुई थी मगर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे बड़े भू-राजनीतिक हित हैं। venezuela दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार वाला देश है। venezuela और उसके सहयोगी (रूस और क्यूबा) अमेरिका पर मादुरो को हटाने और देश के तेल उद्योग पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश करने का कड़ा आरोप लगाते हैं। Trump सरकार ने मादुरो को पकड़ने के लिए 5 करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। यह तनाव लैटिन अमेरिका में युद्ध में बदल गया है।

trump tariffs on imported furniture: अमेरिकी राष्ट्रपति का टैरिफ ‘खेल’ जारी

Related Articles

Back to top button