क्या आप दांत दर्द से परेशान हैं, ये घरेलू नुस्खे आपको आराम देंगे

teeth pain home medicine: दांत दर्द से राहत पाने के लिए जानें कुछ आसान और प्रभावी घरेलू उपाय। पुदीने का इस्तेमाल करें और दर्द से पाएं राहत।

teeth pain home medicine: बहुत से लोग दांत दर्द से परेशान रहते हैं। कई बार इलाज के लिए तुरंत डॉक्टर के पास जाना मुमकिन नहीं होता। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपको आराम दिलाने में मदद कर सकते हैं।

दांत दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे दांतों में सड़न, मसूड़ों में सूजन या दांत के आसपास बैक्टीरिया जमा होना।

इन नुस्खों से दूर हो सकता है दर्द

लौंग में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दर्द को कम करते हैं। अगर आपके दांत में दर्द है, तो दांत के नीचे एक छोटी लौंग दबाने या लौंग लगाने से भी आराम मिल सकता है।

गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करना एक साधारण लेकिन प्रभावी तरीका है। यह सूजन को कम करता है और बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है। इस उपाय को दिन में दो बार करने से दांत के दर्द और मसूड़ों की सूजन में आराम पाया जा सकता है।

बर्फ सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। बर्फ के टुकड़े कपड़े में लेकर कुछ मिनट के लिए अपने गाल पर रखें। इससे आराम मिल सकता है।

लहसुन में नेचुरल एंटीबायोटिक गुण होते हैं। लहसुन की 1-2 कलियां पीसकर दर्द वाले दांत पर रखें। इससे धीरे-धीरे दर्द और सूजन कम हो जाएगी।

पुदीना नेचुरली ठंडा होता है। पुदीने की पत्तियां चबाएं और उन्हें दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे नेचुरल ठंडक मिलती है और दर्द कम होता है।

जीरे के बीजों में दर्द निवारक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जीरे को तवे पर भूनकर, उसे पीसकर पेस्ट बना सकते हैं और उसे दांत के दर्द वाली जगह पर लगा सकते हैं। यह दांत दर्द में तुरन्त आराम प्रदान करता है।

तिल के तेल के 5 अनसुने फायदे आपको बनाएंगे सेहतमंद

इन आसान घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके दांत दर्द को कम किया जा सकता है। हालांकि, यदि दर्द निरंतर बना रहे तो चिकित्सकीय सलाह लेना महत्वपूर्ण है। लेकिन जब डॉक्टर के पास जाने का समय नहीं हो, तो ये प्राकृतिक उपाय असाधारण रूप से प्रभावी साबित हो सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button