राहुल गांधी ने कोलंबिया में की भाजपा की आलोचना

Rahul Gandhi Columbia Visit: राहुल गांधी कोलंबिया यात्रा के दौरान भारतीय लोकतंत्र पर हमले का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने बजाज, हीरो, टीवीएस की तारीफ़ कर अप्रत्यक्ष रूप से अडानी पर निशाना साधा।

rahul gandhi columbia: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों कोलंबिया के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कोलंबिया स्थित ईआईए विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत करते हुए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भारतीय लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर बजाज, हीरो और टीवीएस की तारीफ़ करते हुए एक पोस्ट शेयर की। इसके जरिए उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से उद्योगपति गौतम अडानी पर निशाना साधा।

विपक्षी नेता rahul gandhi ने बजाज पल्सर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही गांधी ने लिखा कि मुझे columbia में बजाज, हीरो और टीवीएस को इतना अच्छा प्रदर्शन करते देखकर गर्व हो रहा है। यह दर्शाता है कि भारतीय कंपनियाँ ‘क्रोनीज़म’ से नहीं, बल्कि ‘इनोवेशन’ से सफल हो सकती हैं।

बता दें कि rahul gandhi ने केंद्र सरकार की आलोचना करने के लिए “क्रोनीज़म” शब्द का इस्तेमाल किया है। ‘क्रोनी’ का अर्थ है दोस्तों या करीबी सहयोगियों को लाभ पहुँचाना। इस शब्द का इस्तेमाल करके गांधी ने अप्रत्यक्ष रूप से अडानी और अंबानी पर निशाना साधा है।

चुनाव से पहले भाजपा को झटका, 4 बार विधायक रहे नेता ने पार्टी छोड़ी

खतरे में भारत का लोकतंत्र (Rahul Gandhi Columbia Visit)

छात्रों से बातचीत करते हुए दिग्गज कांग्रेसी नेता rahul gandhi ने कहा कि भारत में इस समय सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र पर हमला है। भारत में कई धर्म, परंपराएँ और भाषाएँ हैं। सभी परंपराओं, सभी धर्मों और सभी विचारों को जगह चाहिए। यह जगह बनाने का सबसे अच्छा तरीका एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है। हालाँकि, वर्तमान में भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बड़े पैमाने पर हमला हो रहा है। लोकतंत्र ही सभी को संवाद का अवसर देता है। हालाँकि, वर्तमान में भारत में लोकतंत्र खतरे में है।

Congress on Ladakh: विरोध प्रदर्शन पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, जानें क्या कहा

Related Articles

Back to top button