Congress on Ladakh: विरोध प्रदर्शन पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, जानें क्या कहा

लद्दाख में तनाव के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा, सोनम वांगचुक का समर्थन किया और राज्य का दर्जा देने की मांग की।

Congress on Ladakh: हाल ही में लद्दाख में हुई हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। आम लोग परेशान हैं और कर्फ्यू की वजह से रोज़मर्रा की ज़िंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। खासतौर पर स्थानीय व्यापारियों और छात्रों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांगें मूलभूत अधिकारों और पहचान से जुड़ी हैं, वही सरकार इसे एक व्यक्ति के भड़काऊ बयान से जोड़ रही है।

Ladakh में सोनम वांगचुक पर Action

  • सरकार ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की संस्था SECMOL का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द कर दिया,
  • जिसे वांगचुक ने राजनीतिक प्रतिशोध बताया।
  • गृह मंत्रालय ने वांगचुक को प्रदर्शनकारियों को उकसाने का दोषी ठहराया।
  • वही वांगचुक ने इसे झूठा आरोप बताया और चेतावनी दी कि अगर उन्हें अरेस्ट किया गया तो ये और समस्या पैदा कर सकता है।

ये भी पढ़ें- Ladakh News in Hindi: लद्दाख में अशांति, जानें कारण और मांगे

  • विपक्षी दलों ने वांगचुक का समर्थन किया और लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग की।
  • सांसदों ने प्रदर्शनकारियों की मौतों की निष्पक्ष जांच की मांग की और प्रशासन पर दमनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें- Dynastic politics in India: नेता की बेटी, बहू या पत्नी? यूपी की 42% महिला नेता कैसे बनीं पावरफुल

जानें क्या बोली Ladakh Protest पर Congress

  • Ladakh पर Congress प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि लद्दाख में मौजूदा स्थिति बीजेपी की नाकाम नीतियों का परिणाम है।
  • उन्होंने मांग दोहराई कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए।

ये भी पढ़ें- Gen z protests in nepal: सुशीला कार्की से क्यों नाराज़ हुए वही लोग जो उन्हें लाए थे

कर्फ्यू और हिरासत की स्थिति अभी भी जारी है और लेफ्टिनेंट गवर्नर ने शांति बहाली के लिए विशेष सतर्कता रखने का हुक्म दिया है। कारगिल LAHDC के चेयरमैन ने केंद्र से बातचीत का आह्वान किया और लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button