Bihar assembly election 2025: बिहार चुनाव में 5 बड़े बदलाव, मतदाता होंगे सबसे ज्यादा फायदा

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले EVM में बड़ा बदलाव किया है।

Bihar assembly election 2025: इस साल के अंत में होने वाले Bihar assembly election 2025 से पहले भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में कई क्रांतिकारी सुधारों की घोषणा की है। ये बदलाव न केवल मतदाता अनुभव को आसान बनाएंगे बल्कि चुनावी पारदर्शिता को भी नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि अब EVM में मतदाताओं को रंगीन तस्वीरें, बड़ा और बोल्ड फॉन्ट और एक नया गुलाबी मतपत्र देखने को मिलेगा। बिहार इस नये प्रारूप को अपनाने वाला देश का पहला प्रदेश होगा, जिसे आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में भी लागू किया जाएगा।

जानिए क्या-क्या बदला गया है EVM में (Bihar election EVM changes)

1. अब होगी रंगीन तस्वीरों की पहचान (Bihar Chunav news)

अब तक EVM पर श्वेत-श्याम तस्वीरें छपती थीं, जिससे कई मर्तबा मतदाताओं को कन्फ्यूजन होता था। नए बदलाव के तहत उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें छपेंगी, जिससे सही पहचान करना और आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- दुनिया भर में modi की चर्चा! इन बड़े देशों ने भारतीय पीएम को दिया सर्वोच्च सम्मान

2. बड़े और बोल्ड अक्षरों में नाम

उम्मीदवारों के नाम और NOTA (None of the Above) अब 30 साइज के बोल्ड फॉन्ट में होंगे, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीण मतदाताओं को पढ़ने में आसानी होगी।

3. बड़े फोटो क्षेत्र में दिखेगा चेहरा

अब उम्मीदवार की फोटो फोटो क्षेत्र के 75% हिस्से को कवर करेगी। इससे चेहरे को पहचानने में कोई दिक्कत नहीं होगी, खासकर जब नाम मिलते-जुलते हों।

4. इंटरनेशनल नंबरिंग फॉर्मेट

EVM पर अब सीरियल नंबर और NOTA इंटरनेशनल अंकों (जैसे 1, 2, 3…) में दिखाई देंगे, जिससे सभी राज्यों में एक समानता बनी रहेगी और क्षेत्रीय भ्रम से बचा जा सकेगा।

5. गुलाबी रंग में नया मतपत्र

चुनाव आयोग ने यह भी तय किया है कि अब मतपत्र 70 GSM के गुलाबी रंग के पेपर पर छपेंगे। इससे मतपत्र स्पष्ट और अलग दिखाई देंगे। यह नया रंग कोड पूरे भारत में लागू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button