Muhammad Waseem कौन हैं, हिटमैन रोहित शर्मा का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
मोहम्मद वसीम ने रोहित शर्मा छोड़ा पीछे

यूएई के कप्तान Muhammad Waseem ने शारजाह के मैदान पर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। लिंबू टिम्बू टीम की अगुवाई करने वाले इस बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में रनों का पीछा करते हुए यूएई की टीम पिछड़ गई। लेकिन टीम के कप्तान ‘हारने और जीतने के जादूगर’ बन गए हैं। क्योंकि उन्होंने इस मैच में 37 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेलकर रोहित शर्मा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
मोहम्मद वसीम ने रोहित शर्मा छोड़ा पीछे (Most sixes in T20I cricket)
एशिया कप से पहले तीन देशों यूएई, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली जा रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में रनों का पीछा करते हुए यूएई की टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन कप्तान ने दमदार पारी खेलकर मैच जीत लिया।
ये भी पढ़ें- Mitchell Starc T20I Retirement: टी20 विश्व कप से पहले लिया संन्यास, जानें इसके पीछे की वजह
Muhammad Waseem ने अपने अर्धशतक में 4 चौकों सहित 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस मैच में जैसे ही उनकी पारी का दूसरा छक्का निकला, उन्होंने रोहित को पीछे छोड़ दिया। किसी टी20 टीम की कप्तानी करते हुए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अब यूएई के Muhammad Waseem के नाम है।
टी20I क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा छक्के
- Muhammad Waseem 110 छक्के
- रोहित शर्मा 105 छक्के
- इयोन मोर्गन 86 छक्के
- आरोन फिंच 82 छक्के
- केंडल कडोवाकी फ्लेमिंग 79 छक्के
- जोस बटलर 69 छक्के
हालाँकि रोहित शर्मा टी20I में कप्तान के तौर पर छक्के लगाने के मामले में पिछड़ गए हैं, फिर भी उनके नाम टी20I में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर में 205 छक्के लगाए हैं। यूएई के कप्तान Muhammad Waseem 176 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मार्टिन गुप्टिल के नाम 173 छक्के हैं जबकि जोस बटलर ने अपने टी20 करियर में अब तक 160 छक्के लगाए हैं।



