Mitchell Starc T20I Retirement: टी20 विश्व कप से पहले लिया संन्यास, जानें इसके पीछे की वजह
मिचेल स्टार्क ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट (T20I) से संन्यास की घोषणा कर दी

Mitchell Starc T20I Retirement: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल स्टार्क ने मंगलवार 2 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट (T20I) से संन्यास की घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रिकेटर ने टेस्ट और आगामी वनडे विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। टी20 विश्व कप अगले साल होना है। लेकिन उससे पहले, उन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए छोटे प्रारूपों में खेलना बंद करने का निर्णय लिया है। ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा झटका है।
टीम इंडिया के खिलाफ खेला अपना आखिरी टी20I मैच
35 वर्षीय इस अनुभवी गेंदबाज़ ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित 2021 टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को टी20 क्रिकेट में अपना पहला विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच 2024 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के खिलाफ खेला था। स्टार्क ने 65 मैचों में 79 विकेट लिए हैं। वो एडम ज़म्पा के बाद टी20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
Mitchell Starc Stats: क्या आप जानते हैं इस तेज गेंदबाज के आंकड़े कितने दमदार
टी20 करियर में यादगार रहा 2021 टी20 विश्व कप
बता दें कि T20I Retirement के बारे में Mitchell Starc ने कहा है कि मैंने हमेशा टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता दी है। मुझे टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने में बहुत मज़ा आया। 2021 टी20 विश्व कप मेरे लिए एक यादगार पल था। सिर्फ़ इसलिए नहीं कि हम जीते बल्कि इसलिए भी कि मैं सर्वश्रेष्ठ टीम का हिस्सा था।
स्टार्क ने आगे कहा कि वह 2027 में भारत दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज़ के साथ-साथ एशेज और 2027 विश्व कप के लिए भी फिट रहना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि आगामी बड़े टूर्नामेंट के लिए तरोताजा रहने के लिए यह निर्णय सबसे अच्छा है, उन्होंने कहा कि वह छोटे प्रारूप के बजाय बड़े प्रारूप में धूम मचाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।



