Vijay Hazare Trophy 2025: जानें कोहली और रोहित ने आखिरी बार कब खेला था ये टूर्नामेंट

Vijay Hazare Trophy 2025: विजय हजारे ट्रॉफी को लेकर खेल प्रेमियों के बीच काफी धूम मच चुकी है क्योंकि इस बार भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार इसमें शामिल होंगे। सिर्फ ये दिग्गज खिलाड़ी ही नहीं बल्कि बीसीसीआई ने सभी राष्ट्रीय टीम खिलाड़ियों से कहा है कि यदि वे फिट हैं तो इस टूर्नामेंट में भाग लें। हालांकि, विराट व रोहित ने घरेलू 50 ओवर के मुकाबले में बहुत समय से भाग नहीं लिया है।

कोहली का आखिरी मैच और रिकॉर्ड

किंग कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी (Virat Kohli in Vijay Hazare Trophy) में 2009-10 सीज़न में दिल्ली के लिए आखिरी बार खेला था। उस समय वे टीम के कप्तान थे और पांच मैचों में 45.8 की औसत और 102.23 के स्ट्राइक रेट के साथ 229 रन बनाए थे। उनका आखिरी मुकाबला 18 फरवरी, 2010 को सर्विसेज के विरुद्ध था, जहां उन्होंने आठ गेंदों में सिर्फ 16 रन बनाए थे। दिल्ली ने 311 रन का स्कोर खड़ा किया और सर्विसेज की टीम 198 रन पर आउट हो गई, जिससे दिल्ली ने यह मैच 113 रन से जीत लिया।

रोहित का हालिया प्रदर्शन (Rohit Sharma in Vijay Hazare Trophy)

रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना आखिरी मैच अक्टूबर 2018 में खेला था। उन्होंने मुंबई के लिए क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था। बिहार के विरुद्ध 70 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने नाबाद 33 रन बनाए थे, लेकिन हैदराबाद के विरुद्ध सेमीफाइनल में सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए थे। मुंबई ने उस सीज़न में ट्रॉफी जीती थी, हालांकि रोहित की राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारियों के कारण वे फाइनल में नहीं खेल सके थे।

t20 wc 2026 india squad: सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, फ्लॉप गेंदबाज की एंट्री क्यों

इस सीजन में रोहित का प्रवेश

अब इस सीज़न (VHT 2025-26) में रोहित शर्मा मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दो मैच 24 और 26 दिसंबर को सिक्किम और उत्तराखंड के विरुद्ध खेलेंगे। वे जयपुर पहुंच चुके हैं और आज दोपहर सवाई मानसिंह स्टेडियम में अभ्यास करेंगे। हालांकि, रन मशीन कोहली के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि वे कब दिल्ली के लिए खेलेंगे। लेकिन एक बात साफ है कि कोहली भारत में मौजूद हैं और दिल्ली टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button