दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ मुख्य धारा से जोड़ते हुए शिक्षा देने का भरोसा : पुष्पा यादव

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल.

मेरठ. उत्तर प्रदेश में जहाँ एक तरफ प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति बिगड़ती चली जा रही है और लोग अपने बच्चों का दाखिला नहीं करना चाहते वहीं दूसरी तरफ रजपुरा प्राथमिक विद्यालय सभी स्कूलों के लिए मिशाल कायम किये हुए है।

यूपी का यह एक ऐसा प्राथमिक विद्यालय है जहाँ पर लोग अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं। यह उस विद्यालय की प्रधनाध्यपिका पुष्पा यादव की मेहनत और लगन का नतीजा है।

मेरठ जिले के रजपुरा प्राथमिक विद्यालय की प्रधनाध्यपिका पुष्पा यादव द्वारा दिव्यांग बच्चों के नामांकन हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुष्पा यादव का कहना है कि दिव्यांग बच्चे भी किसी सामान्य बच्चों से कम नहीं होते बस उन्हें जरूरत है अच्छे गाइडेंस की। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ मुख्य धारा से जोड़ते हुए शिक्षा देने का भरोसा दिलाया। इतना ही नहीं उनके अभिभावकों को यह विश्वास भी दिलाया कि हमारे विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी।

पुष्पा लगातार शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं और रजपुरा प्राथमिक विद्यालय आज सभी के लिए एक माडल बनकर उभरा है।

Related Articles

Back to top button