चेहरे पर दही लगाने से मिलती है मनचाही चमक, जानें इसे लगाने का तरीका
दही कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिनों का एक बेहतरीन स्रोत है, जो त्वचा को कई प्रकार के लाभ प्रदान कर सकता है
स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता
दिल्ली: दही कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिनों का एक बेहतरीन स्रोत है, जो त्वचा को कई प्रकार के लाभ प्रदान कर सकता है। दही खाना हेल्थ के लिए तो काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह हमारे ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। गर्मी के मौसम में दही खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये पेट को ठंडा रखता है। सेहत के साथ ही दही स्किन के लिए फायदेमंद होता है। दही में एंटीबैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा ये लैक्टिक एसिड और अल्फा हाइड्रॉक्सी से भरपूर होते हैं, जो कि स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
क्या दही से स्किन करती है ग्लो?
दही में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है। यह आपकी स्किन पर मौजूद किसी भी काले धब्बे को हल्का करने में मदद करता है और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। चेहरे पर दही रोजाना लगाने से स्किन की रंगत को निखारने में मदद मिल सकती है। ये एक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। ऐसे में रोजाना इसे अपने चेहरे पर दही लगाने से स्किन मुलायम हो जाती है।
दही में ब्लीचिंग इफेक्ट होते हैं, ऐसे में इसे लगाने पर आप दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं। लैक्टिक एसिड एक प्राकृतिक क्लींजर और एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है, जो स्किन को साफ करने का कम करता है। स्किन वाइटनिंग के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच दही में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इस मिश्रण को ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में एक या दो बार ऐसा कर सकते हैं।
झुर्रियां
दही आपके स्किनकेयर रूटीन में शामिल होने वाली सबसे अच्छी सामग्री में से एक है। दही में लैक्टिक एसिड झुर्रियों को रोकने में मदद करता है और आपकी त्वचा को कसता है। दही विटामिन डी के गुणों से भरपूर होता है, जो झुर्रियों से लड़ने में मदद करता है। यह त्वचा को लंबे समय तक कोमल और कोमल बनाकर मॉइस्चराइज भी करता है।
मुहांसे रोकता है
हमारी त्वचा पर मुंहासों को रोकने के लिए दही आपका पसंदीदा उपाय होना चाहिए क्योंकि यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर होता है। दही को मुंहासों वाली जगह पर लगाने से ये कम हो जाएंगे।